सत्य का कवच पहनकर चल रहें राहुल : प्रियंका
राहुल गाँधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' मंगलवार को यूपी में प्रवेश कर चुकी है , आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक के बाद गाजियाबाद से शुरू हुयी है जहाँ राहुल गाँधी और प्रियंका एक साथ मंच पर पहुंचे। इस दौरान, दोनों कांग्रेस नेता से ज्यादा भाई-बहन की तरह नजर आए। प्रियंका के कंधे पर हाथ रखे हुए राहुल एक भाई की तरह दुलार दिखाते रहे। वैसे यह यात्रा के दौरान पहली बार नहीं हुआ है पहले भी कई तस्वीरें भारत जोड़ो यात्रा से आयी है जिनमे राहुल गाँधी के अलग अलग अंदाज़ देखने को मिले है ,अब प्रिंयका का भी अलग रूप सामने आया, जिसमे उन्होंने भाई राहुल गाँधी की मंच से ही तारीफ की दरअसल प्रियंका गांधी ने मंच सँभालते हुए कहा कि *मेरे बड़े भाई इधर देखो*, सबसे ज्यादा गर्व आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। और सरकार ने हजार करोड़ रुपए खर्च किये , इनकी छवि को खराब करने के लिए। लेकिन ये डरे नहीं। इन पर एजेंसी लगाईं गईं। योद्धा हैं... योद्धा हैं। अडानी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए। देश के सभी PSU खरीद लिए। देश की मीडिया खरीद ली। लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए।और न ही खरीद पाएंगे।
प्रियंका ने आगे कहा- कोई मुझसे पूछ रहा था कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती। आपको डर नहीं लगता, इनकी सुरक्षा के लिए। मेरा जवाब ये है कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। सब साथ चलिए। एकता, संभावना, प्यार का पैगाम लेकर चलिए। इसके बाद दोनों ने लोगों का अभिवादन किया।
आपको बता दें कि गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल हुईं थीं। वहीं, राहुल ने यात्रा शुरू करने से पहले दिल्ली में मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन किए। इस दौरान पुजारी ने उनको गदा भी दी। जहाँ राहुल की गदा उठाए हुए एक फोटो भी सामने आई है। फिलहाल यात्रा के बारे में मिली जानकारी के अनुसार UP में यात्रा 3 दिन में करीब 130 किलोमीटर पैदल चलने वाली है।