अख़बार जगत। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ Grammy Awards 2020 में हिस्सा लेने पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अंदाज देखने को मिला। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हुए इस इवेंट में जैसे ही प्रियंका और ने एंट्री मारी, हर कोई दंग रह गया। यह पहला मौका था जब प्रियंका चोपड़ा इतने बोल्ड अंदाज में नजर आईं। Grammy Awards 2020 के 62वें एडिशन में हिस्सा लेने से पहले दोनों रेड कारपेट पर आए और तस्वीरें खिंचवाईं। प्रियंका ने सफेद गाउन पहना था। उनकी ईयरिंग्स और बेली बटन पर क्रिस्टल स्टड चर्चा का विषय रहे। बता दें, इस शो को अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर एलिसिया किज होस्ट करे रही हैं। ये अवॉर्ड्स अमेरिकन रिकॉर्डिंग अकादमी की तरफ से दिए जा रहे हैं।
खबर है कि प्रियंका चोपड़ा की यह ड्रेस डिजाइनर निकोलस जिब्रान ने तैयार की है। हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की हेयरस्टाइल और मेकअप की खूब तारीफ हो रही है। उनका यह लुक भी बहुत ही जॉर्जियस है, जिसकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में काम कर रही हैं ।