अख़बार जगत। दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने खेल के साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में इस फुटबॉलर ने दुनिया की सबसे महंगी कार बुगाटी ला वोइतूर नोइरे खरीदी है। इस गाड़ी के साथ रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की, जो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही है।
बुगाटी की यह नई कार जब उनके पास आएगी, तो वह दुनिया के उन 10 भाग्यशाली लोगों में से होंगे, जिनके पास यह होगी। इसकी कीमत 8.5 मिलियन यूरो यानी करीब 75 करोड़ रुपये है। शुरुआत में कंपनी 10 ही लोगों को यह कार डिलिवर करेगी। रोनाल्डो को 2021 तक यह कार डिलिवर होगी।
35 वर्षीय यह फुटबॉलर महंगी और लग्जरी चीजों के खूब शौकीन है। पिछले ही साल उन्होंने 55 लाख पाउंड यानी करीब 54 करोड़ रुपये की कीमत वाला एक लग्जरी पानी का जहाज खरीदा था। 88 फीट लंबे इस जहाज में 5 अलग-अलग लग्जरी कैबिन और 6 रॉयल सुविधाओं से लेस बाथरूम हैं।