अख़बार जगत । देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.05 प्रतिशत की मामूली कटौती की और ये नई दरें 10 मई से लागू हो चुकी हैं। इससे होम लोन और ऑटो लोन लेने वाले कस्टमर्स के लिए ईएमआई (EMI) को बोझ थोड़ा कम हो गया है। एसबीआई में एफडी कराने पर आपको थोड़ा फायदा हो सकता है।
एसबीआई बैंक ने संशोधित कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 8.50 फीसदी सालाना से घटाकर 8.45 प्रतिशत कर दिया है। इससे 10 मई के बाद से 0.05 फीसदी का फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। एसबीआई बैंक ने अप्रैल के बाद अब दूसरी बार ब्याज दरों में कटौती की है। इससे पहले आरबीआई ने 10 अप्रैल को ब्याज दर घटाई थी। आरबीआई ने (RBI) ने अप्रैल में रेपो रेट 25 बेसिस प्वांइट की कमी की थी।
हाल ही में एसबीआई ने सेविंग अकाउंट में 1 लाख से अधिक जमा पर ब्याज दर को 3.5 फीसद से घटाकर 3.25 फीसदी कर दिया। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, मौजूदा दरों के अनुसार, एसबीआई सेविंग अकाउंट में 1 करोड़ रुपये तक जमा पर 3.5 फीसद की ब्याज दर प्रदान करता है। 1 करोड़ से अधिक जमा पर ब्याज दर 4 फीसदी है।
फिक्सड डिपोजिट (FD) पर SBI की नईं ब्याज दरें
(9 मई, 2019 से संशोधित ब्याज दरें)
समय |
सामान्य नागरिक |
सीनियर सिटीजन |
1 साल से 2 साल से कम |
7% |
7.50% |
2 साल से 3 साल से कम |
6.75% |
7.25% |
3 साल से 5 साल से कम |
6.70% |
7.20% |
5 साल से 10 साल |
6.60% |
7.10% |
एसबीआई होम लोन और अन्य लोन की ब्याज दरें
एसबीआई की तरफ से हाल में एमसीएलआर में कटौती की गई है। 10 मई से संशोधित एसबीआई की एमसीएलआर -
पीरियड |
पिछला MCLR |
संशोधित MCLR |
ओवरनाइट |
8.15% |
8.10% |
1 माह |
8.15% |
8.10% |
3 माह |
8.20% |
8.15% |
6 माह |
8.35% |
8.30% |
1 साल |
8.50% |
8.45% |
2 साल |
8.60% |
8.55% |
3 साल |
8.70% |
8.65% |